नई दिल्ली, मई 29 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार 'सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भर और हरित भविष्य की ओर ले जाने का सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों के बीच सौर ऊर्जा भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखण्ड ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का प्रारंभिक लक्ष्य तय समय से पहले पूरा कर लिया है और कुल लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।दो वर्षों में सौर क्षमता में दस गुना वृद्...