नई दिल्ली, जुलाई 29 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता और प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने बुधवार को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित "एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन" विषयक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र और पोस्टकार्ड का विमोचन किया तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरा...