मुख्यमंत्री धामी ने कहा, महिला सशक्तिकरण उत्तराखंड के विकास का आधार
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि महिला सशक्तिकरण राज्य के विकास का महत्वपूर्ण आधार है और सरकार महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने देहरादून के भाऊवाला में तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से संवाद किया और उनकी अपेक्षाएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। धामी ने कहा कि सरकारी नीतियां तभी अधिक प्रभावी बनती हैं जब उनमें जनता की आवाज और अनुभव शामिल हों। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने राज्य निर्माण के संघर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.