नई दिल्ली, मई 13 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकारी प्रेस नोट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने लोगों से जिम्मेदार उपभोग और संसाधनों के संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक अपने स्तर पर कुछ व्यवहारिक बदलाव अपनाएं, तो उसका देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।मुख्यमंत्री ने सुझाए ये कदम मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नागरिक निम्न कदम अपनाकर देशहित में योगदान दे सकते हैं:अनावश्यक विदेश यात्राओं से ब...