देहरादून, सितम्बर 30 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की कमान संभालने से अब तक की घोषणाओं में 61 फीसदी को पूरा कर दिया है। जबकि 30 प्रतिशत घोषणाओं पर विभिन्न स्तर पर तेजी से काम जारी है। इनके भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है। मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह तस्वीर सामने आई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिन घोषणाओं का विलोपन करना है या फिर किसी समान प्रकृति की घोषणा में मर्ज की जानी हैं, उन पर भी जल्द से जल्द निर्णय ले लिया जाए। यह भी पढ़ें- SIR: उत्तराखंड में बढ़ सकते हैं डेढ़ लाख मतदाता; कब आएगी फाइनल वोटर लिस्टकुल 4611 घोषणाएं की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बताया कि मु...