पटना, मार्च 2 -- उद्योग विभाग से संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांगजन योजना के तहत राज्य के दिव्यांगजनों को 10 लाख तक ऋण एवं अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए पात्र लाभुक आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद बिहार सरकार ने सात निश्चय 3 के तहत अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर जोर दे रही है। इसके तहत राज्य में एक करोड़ नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। दरअसल, राज्य में नए उद्योगों की स्थापना कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि राज्य के लोगों को रोजगार मिल सके। सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों के बीच में उद्यमिता, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री दिव्यांगजन योजना शुरू की है। राज्य सरकार ने राज्य के दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने का निर्देश...