नई दिल्ली, जुलाई 30 -- -एक माह के भीतर दिल्ली 1.40 लाख छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएंगी 'विद्या वाहिनी' साइकिलेंनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार अगले एक माह के भीतर 9वीं कक्षा की 1.40 लाख छात्राओं को विद्या वाहिनी साइकिलें वितरित करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को पहले चरण में ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कक्षा 9 की तीन हजार छात्राओं को 'विद्या वाहिनी' के नाम से साइकिलें देेंगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अगले एक माह के भीतर दिल्ली की कुल 1,40,000 छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए विद्यालय तक पहुंच को अधिक सुगम बनाना, उनकी नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मविश्वासी बनाना है।

मुख्यमंत्री की बातें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार का ...