मेरठ, मई 8 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित दुग्ध संवाद कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अब यह विवाद मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। पराग डेयरी के पूर्व डायरेक्टर प्रदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रंजिश के चलते उनका नाम फर्जी तरीके से एफआईआर में शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अटल सभागार में हुए कार्यक्रम के दौरान के सारे वीडियो फुटेज की जांच की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार 5 मई को विश्वविद्यालय के अटल सभागार में स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के समापन के बाद कुछ लोगों ने दुग्ध आयुक्त के सामने बकाया भुगतान की समस्या रखी। आरोप है कि इस दौरान पराग डेयरी चेयरमैन रजनी दे...