बरेली, अप्रैल 14 -- डीएम ने सोमवार को जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने में आया है कि अधिकतर शिकायतकर्ता मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर जा रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर समस्याओं को सुने और उनका निस्तारण करें। जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग लगातार शासन स्तर से की जा रही है जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में लापरवाह विभागों को फटकार ऐसे लोगों को बुलवा कर बात की जाए जो पहले तो समस्या के निस्तारण से संतुष्...