गोंडा, जनवरी 10 -- गोण्डा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज विकास कार्यो की प्रगति के आधार पर जारी रैंकिंग में जिले की स्थिति में सुधार करते हुए इस माह 36वां स्थान प्राप्त किया है। दिसंबर माह 64वें स्थान पर था। यह प्रगति डीएम प्रियंका निरंजन एवं सीडीओ अंकिता जैन के कुशल नेतृत्व, प्रभावी अनुश्रवण तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर कुल 107 विकास मदों की समीक्षा में जिले को 74 मदों में 'ए' श्रेणी प्राप्त हुई है, जो योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध प्रगति और प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाता है। शेष मदों में भी सुधार के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं, ताकि आगामी माह में रैंकिंग को और बेहतर बनाया जा सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि अगले माह गोण्डा को प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में शामिल क...