इटावा औरैया, अगस्त 19 -- इटावा। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की रेंकिंग खराब पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि इसमें तत्काल सुधार किया जाए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस समीक्षा में एएमयू मॉनिटरिंग में जनपद के रैंक मार्क्स 6/10 और प्रोजेक्ट में जनपद की रैंक 52/75 पाए जाने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रैंकिंग में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि लगातार एक ही रैंक बनी हुई है तो इसका स्पष्ट कारण पता कर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए। यह भी पढ़ें- Orai News: धीमी प्रगति वाली योजनाओं में करें सुधार, लापरवाही पर होगी कार्रवाई उन्होंने अधिका...