अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय धनेठी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आयोजित आरोग्य मेले में क्षेत्र 64 मरीजों को नि:शुल्क इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित लाभ मिला। यहां तैनात चिकित्सक डा.जीपी मौर्य ने मरीजों की जांच के बाद उन्हें दवा दी। जांच के दौरान सबसे ज्यादा 34 मरीज सर्दी-खांसी और जुकाम से पीड़ित पाए गए। डॉक्टर ने इसे बदलते मौसम का प्रभाव बताया। वहीं त्वचा रोग के पांच,हृदय रोग के पांच,हड्डी की समस्या से संबंधित छह,खून की कमी के तीन और टीवी रोग से पीड़ित एक मरीज का इलाज किया गया साथ ही नौ अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का भी उपचार किया गया। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...