अयोध्या, मई 24 -- बीकापुर, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद इरशाद, फार्मासिस्ट कनिक राम चौधरी, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार तथा स्टाफ नर्स प्रतिभा मौजूद रहीं। यहां 45 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, डायरिया, जुकाम, बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा में आयोजित मेले में महिला चिकित्सक डॉ. अंजली गुप्ता, फार्मासिस्ट दुर्गेश पांडे, वार्ड बॉय रईश हैदर तथा लैब टेक्नीशियन मोहम्मद...