एटा, जून 29 -- मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का रविवार को 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजन हुआ। मेला में गर्मी के कारण त्वचा, बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक बुखार, डायरिया, पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। मेला में चिकित्सकों ने मरीजों को जांच कर उपचार प्रदान किया गया है। रविवार को सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रविवार को 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 800 मरीजों ने पहुंचकर उपचार लिया है। इसमें 387 पुरुष, 319 महिलाएं, 94 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सकों ने जांच कर उपचार दिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बढ़े खुजली-बुखार और पेट दर्द के मरीज मेला में 13 पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। 206 ने कोविड हेल्प डेस्क पर जांच करायी। इसके ...