पिथौरागढ़, अगस्त 10 -- मुनस्यारी। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मदकोट से छह विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री उदीमान छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक दिनेश भंडारी ने बताया विद्यालय से छात्रा शानवी खर्कवाल, डौली, गूंजन, दिव्यांशु , कार्तिक कुमार व बांबी का चयन हुआ है। योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रतिमाह 1500 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों का चयन होने पर राज भट्ट सहित अन्य विद्यालय स्टॉफ ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...