देहरादून, फरवरी 12 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 के अंतर्गत दिव्यांगजन खिलाड़ियों के लिए आयोजित खेल महाकुंभ में पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रेम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता 12 से 13 फरवरी तक देहरादून के आमवाला स्थित बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित की जा रही है। फाइनल मुकाबले में प्रेम कुमार ने ऊधमसिंह नगर (यूएस नगर) के खिलाड़ी दीपक कुमार को सीधे सेटों में 21-15, 21-8 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। मुकाबले में प्रेम कुमार ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा। प्रेम कुमार वर्तमान में सहकारिता विभाग में अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से विभाग और ...