मुख्यमंत्री घोषणाओं के काम में तेजी लाएं, डीएम ने दिए निर्देश
बागेश्वर, अगस्त 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी घोषणा जनपद स्तर पर लंबित न रहे। कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा में उन्हें पूरा करें और शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण कर प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान डीएम ने कौसानी में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण की डीपीआर दोबारा भेजने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। रीमा गेस्ट हाउस निर्माण के लिए लोनिवि को भूमि चिह्नित करने और सुमगढ़ में खेल मैदान की डीपीआर जल्द शासन को भेजने के निर्देश युवा कल्याण विभाग को दिए। कपकोट में पूल्ड आवास निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने पर्याप्त भूमि उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.