बरेली, मार्च 16 -- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से देहात क्षेत्रों में शुरू होगी बस सेवा, कई ने किये आवेदन - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए आवेदकों की दौड़ शुरू हो गई है। सोमवार को आफिस खुला तो कई ट्रांसपोर्टर अपनी-अपनी बसें लगाने के संबंध में बरेली और रुहेलखंड डिपो एआरएम से मिले। यहीं पीलीभीत और बदायूं में भी हुआ। उनको योजना संबंध जानकारी दी गई। पांच-छह लोगों ने प्रार्थना पत्र भी दिया है। परिवहन निगम के अनुसार, ग्राम परिवहन योजना के 28 मार्च तक आवेदन किये जाने हैं। योजना के तहत बसों को परमिट फ्री रखा जाएगा। परमिट की कोई पाबंदी नहीं होगी। 15 से 28 सीटर तक बस लगा सकेंगे। बस पर परिवहन निगम का लोगो अनिवार्य होगा। हर महीने 1500 रुपये परिवहन निगम के खाते में जाम करने होंगे। इसके अलावा कोई शुल्क नहीं है। बस मालि...