प्रयागराज, मार्च 16 -- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के तहत प्रयागराज परिक्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को बस सेवा से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, जौनपुर और मिर्जापुर के करीब 5000 गांवों को शहरों से जोड़ने का लक्ष्य है। अकेले प्रयागराज जिले के 1540 गांवों के लोगों को सीधे रोडवेज बस सेवा का लाभ मिलेगा। इसके लिए 15 से 28 सीट वाली बस रखने वाले वाहन स्वामियों से आवेदन मांगे गए हैं। वाहन मालिक को रोडवेज को केवल 1500 रुपये मासिक शुल्क देना होगा और दिन में कम से कम दो चक्कर लगाने होंगे। आवेदन 28 मार्च तक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय राजापुर में जमा किए जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया 15 से 45 दिनों में पूरी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...