लातेहार, मई 16 -- लातेहार,संवाददाता। डीटीओ उमेश मंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत संचालित बसों के मालिकों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को निर्धारित रियायत का लाभ सुनिश्चित कराना था। बैठक में डीटीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, दृष्टिबाधितों, एचआईवी मरीजों, विधवा पेंशनधारी महिलाओं तथा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारियों को बस किराये में शत-प्रतिशत छूट देने का प्रावधान है। उन्होंने बस संचालकों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ हर हाल में दिया जाए। डीटीओ ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों से प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर तक आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाना है। इससे किसानों, म...