गुमला, जनवरी 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित ललित उरांव बस पड़ाव से शुक्रवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत रामपुर-चैनपुर मार्ग पर नई बस सेवा की शुरुआत की गई। नितिन राज नामक बस को गुमला मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार तिर्की ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस प्रातः आठ बजे रामपुर से चलकर हाफू, कुम्हारी और मुरकुंडा होते हुए गुमला पहुंचेगी। इसके बाद गुमला से 11.35 बजे प्रस्थान कर कोटाम, कुरुमगढ़ होते हुए 1.35 बजे चैनपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह बस 2.20 बजे चैनपुर से चल कर गुमला होते हुए शाम 6.25 बजे मुरकुंडा, कुम्हारी, हाफू होते हुए रामपुर पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यात्रियों में इसे लेकर खासा उत्साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.