शामली, मई 5 -- शामली। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत जनपद शामली को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 180 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जुगल किशोर ने बताया कि योजना के अंतर्गत 45 लाख रुपये के पूंजी निवेश से कुल 9 इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर इसकी हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, शौर्य गार्डन, रेलपार शामली में जमा कर सकते हैं। योजना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में ही उद्यम की स्थापना अनुमन्य होगी और परियोजना का अधिकतम आकार 10 लाख रुपये तक निर्धारित है। यह भी पढ़ें- ग्रामोद्योग रोजगार एवं रोजगार सृजन योजना के लिये मांगे आवेदन आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.