रांची, जनवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी की बुधवार को गंभीर बीमारी से ग्रसित राज्य के 18 मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा सहायता प्रदान कर दी है। जसास के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट एवं अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी। एक मरीज के उपचार हेतु 10 लाख रुपये से अधिक (16 लाख रुपये) की सहायता राशि की आवश्यकता को देखते हुए, राज्य स्तरीय समिति द्वारा इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति हेतु भेजने का निर्णय लिया गया। जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित राशि को अनुमोदन प्रदान किया गया। इन मरीजों के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति द्वारा 5 लाख रुपये...