मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना में तीन खिलाड़ियों का चयन
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- कालाढूंगी। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत कबड्डी में हिना बिष्ट, छाया आर्या और मनीष वालिया का चयन हुआ है। योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को हर माह दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा खेल किट के लिए एकमुश्त 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। कबड्डी एवं खो-खो कोच मनमोहन सिंह बसेड़ा ने बताया कि तीनों खिलाड़ी नियमित रूप से कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स का अभ्यास करते हैं। उनकी मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास का परिणाम है कि उनका चयन मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत हुआ है। भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष तारा चंद, खो-खो कोच राजेंद्र सिंह नेगी, लता बिष्ट, गुड्डू चौहान, रजत कुमटिया, नीलेश कुमटिया एवं आनंद राम ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.