गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलेपमेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह को 24 मीटर चौड़ी सड़कों का विवाद सुलझाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि हजारों परिवारों को संकरी सड़कों से निकलना पड़ रहा है। बारिश में इन सड़कों पर हालात बदतर हो जाते हैं। इस एसोसिएशन के संयोजक सनी दौलताबाद ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम की गति धीमी है। 24 मीटर सेक्टर रोड, सीवरेज व्यवस्था, भूजल प्रबंधन और मास्टर प्लान की लंबित सुविधाओं पर तुरंत कार्यवाही आवश्यक है। विभागों की आंतरिक प्रक्रियाओं के कारण निवासियों को और इंतजार नहीं कराया जा सकता। उप संयोजक सुनील सरीन ने मांग की कि सेक्टर-102 में एक बड़े टाउन पार्क विकसित किया जाए। मां शीतला देवी अस्पताल को जल्द शुरू किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.