उरई, अप्रैल 14 -- जालौन। संवाददाता मोहल्ला फर्दनवीस में तैनात सफाई कर्मचारी द्वारा नियमित सफाई न किए जाने से मोहल्लावासी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।नगर के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी देवीदयाल वर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके मोहल्ले में पूर्व में नगर पालिका द्वारा जो सफाईकर्मी नियुक्त किया गया था, वह नियमित सफाई करता था। लेकिन कुछ समय पूर्व नगर पालिका द्वारा उस सफाईकर्मी को हटाकर दूसरे सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है। आरोप लगाया कि दूसरा सफाई कर्मचारी मोहल्ले में नियमित सफाई नहीं करता है। जिसके चलते मोहल्ले में गंदगी बनी रहती है। उन्होंने मांग की है कि मोहल्ले की सफाई व्यवस्था ठीक कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...