आगरा, अप्रैल 14 -- अमांपुर थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाकर सोशल नेटवर्किंग पर अपलोड करने के मामले में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। अमांपुर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में नगला भवानी गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह ने बताया है कि गत 13 अप्रेल को अल्केश कुमार पुत्र दिवारी निवासी नगला भवानी ने सोशल नेटवर्किंग पर एक पोस्ट अपलोड की। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इस पोस्ट के माध्यम से साम्प्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। सोशल नेटवर्किंग पर मुख्यमंत्री को लेकर हुई आपत्तिजनक पोस्ट पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने आक्रोश बना हुआ है। मामले में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के भी पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.