उरई, जुलाई 25 -- जालौन। संवाददाता प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक राहत और आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नगर निवासी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा लागू किए जाने की मांग की है।मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने कहा कि उन्होंने जनहित और महिला कल्याण को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा लागू करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...