बोकारो, सितम्बर 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारतीय डाक के धनबाद मंडल की ओर से आयोजित राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता-2026 में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय में आयोजित ऑन-द-स्पॉट राखी बनाने और भेजने की प्रतियोगिता में कक्षा पांच की छात्रा अभिश्रीद्धा मजूमदार ने अपने हाथों से बनाई राखी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजी थी। राखी मुख्यमंत्री को इतनी पसंद आई कि उन्होंने छात्रा को स्वयं सराहना पत्र भेजकर आभार जताया। पत्र में मुख्यमंत्री ने अभिश्रीद्धा की ओर से स्नेहपूर्वक भेजी गई राखी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके आत्मीय स्नेह और अपनत्व की सराहना की। साथ ही छात्रा के सुखी, स्वस्थ और प्रसन्न रहने की शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो की कक्षा तीन के छात्र आरुष राज ने विद्यालय स्तर पर प्र...