दरभंगा, अप्रैल 19 -- दरभंगा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र झा ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। देवेंद्र झा ने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व न केवल दूरदर्शी है, बल्कि विकासोन्मुख और जनकल्याण के प्रति पूर्णत: समर्पित है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी लंबित विकास कार्यों का शीघ्र और प्रभावी निष्पादन होगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना और सुशासन के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें- भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया अभिनंदन यह भी पढ़ें- सम्राट के सीएम बनने से होंगे विकास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...