अमरोहा, जुलाई 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अमरोहा दौरे के बीच शनिवार को सभा स्थल की ओर जा रहे स्थानीय भारतीय किसान यूनियन असली कार्यकर्ताओं को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। इसके पहले किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए संगठन पदाधिकारी क्षेत्र के गांव कौराला में जमा हुए लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन संगठन कार्यकर्ताओं से लिया। वहीं बतौर एहतियात प्रशासन ने भाकियू के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह, जिला प्रवक्ता नरेश कुमार, अनिल सिंह मुकरी, चमन सिंह, जगदीश यादव व सरदार राजेंद्र सिंह खालसा को उनके आवासों पर ही नजरबंद रखा। यह भी पढ़ें- Amroha News: भाकियू संयुक्त मोर्चा कार्यक...