गढ़वा, अगस्त 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ की वजह से किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। खेतों में लगी फसलें लगभग नष्ट हो चुकी हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर हालात को देखते हुए झामुमो मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उन्हें विस्तार से पूरे हालात से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले के कई प्रखंडों में मक्का और दलहन जैसी मुख्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से किसानों के पास अपने खेत को बचाने का कोई उपाय नहीं रहा। साथ ही कांडी प्रखंड के हेठार इलाके में बाढ़ की वजह से कई गांवों में डूब के कारण धान की फसल बर्बाद हो गए। मवेशियों के चारा तक की किल्लत हो गई औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.