शामली, जुलाई 11 -- मुख्यमंत्री कैशलेस योजना एवं डीबीटी योजना का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शामली जयदेव मलिक ने बीआरसी कार्यालय बनत पर आयोजित कार्यक्रम में किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस योजना शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण पहल है। इससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ सरल और सुगम तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने योजना को जनहितकारी बताते हुए सरकार की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी थानाभवन राहुल धामा ने मुख्यमंत्री कैशलेस कार्ड के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी शामली प्रिंसी ने डीबीटी योजना...