बरेली, अप्रैल 5 -- वाराणासी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अर्बनहाट ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों व विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने देखने के बाद जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान व प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके जनप्रतिनिधियों, डीएम व सीडीओ ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत से स्कूली छात्राओं ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया। प्रांत स्तर पर आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। हरूनगला के विद्यालय के छात्र हर्षित को उनके द्वारा बनाये गए साइंस प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूल चलो...