लखनऊ, फरवरी 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 1 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक के लिए बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने चौथी बार उन्हें सेवा विस्तार दिया है। विशेष सचिव नियुक्ति विजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने 16 सितंबर 2022 को अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्ति किया था। मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कामों में सलाह देने के लिए यह पद सृजित किया गया है। अवनीश कुमार अवस्थी उत्तर प्रदेश कॉडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें बतौर प्रशासनिक सलाहकार पद पर नियुक्त कर लिया। मुख्यमंत्री उन पर काफी भरोसा करते हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्...