बरेली, अप्रैल 21 -- बरेली। मुख्यमंत्री के संभावित जनपद भ्रमण और निरीक्षण को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से सभी मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारियों को स्कूलों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की तैनाती, प्रयोगशालाओं की स्थिति और भवन व्यवस्था की जांच की जाएगी। इसके साथ ही खेल, क्विज, सेमिनार जैसी गतिविधियों, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- छात्र संख्या बढ़ाने को डिग्री कॉलेज के शिक्षक जाएंगे स्कूल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.