मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को बोचहां के मैदापुर पंचायत सहित कई जगहों पर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बखरी से जीरोमाइल होते हुए चांदनी चौक जब तक बन रही फोरलेन सड़क योजना का निरीक्षण किया। उनके साथ जिले के सभी विभागों के अधिकारी भी थे। जिलाधिकारी प्रखंड मुख्यालय होते हुए मैदापुर पंचायत सरकार भवन पर पहुंचे,यहां पंचायत सरकार भवन, मनरेगा से निर्मित हाट, आंगनबाड़ी केंद्र, छठ घाट व एपीएचसी का निरीक्षण कर अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर दो दिनों से स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की मुख्यमंत्री समीक्षा करने वाले हैं। इसके लिए तैयारी चल रही है। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों के साथ विचार-व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.