मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण
मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के संभावित 27 एवं 28 जून के मुंगेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को डीएम निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने टेटिया बम्बर प्रखंड के भुना एवं लगमा पंचायत में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच निर्माण, आगंतुकों एवं जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन समेत सभी जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मौके पर डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि, सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं और किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.