हरदोई, जून 10 -- सवायजपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को सवायजपुर क्षेत्र के रूपापुर औद्योगिक क्षेत्र में अधिकारियों ने कार्यक्रम एवं हेलीपैड के लिए संभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। हरदोई में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है। सवायजपुर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें रूपापुर औद्योगिक गलियारा, फर्रुखाबाद को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे मार्ग, बहुप्रतीक्षित अर्जुनपुर पुल सहित अन्य विकास कार्य प्रमुख हैं। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, परियोजना निदेशक तथा अधिशासी अभियंता व तहसील के राजस्व विभाग के लेखपाल ने रूपापुर के इनायतपुर गांव के निकट प्रस्तावित हेली...