बिहारशरीफ, मार्च 18 -- डीएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ रहुई खेल मैदान का लिया जायजा फोटो : रहुई सीएम-रहुई खेल मैदान का बुधवार को जायजा लेते पुलिस अधिकारी। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी है। बुधवार को प्रखंड कार्यालय के खेल मैदान का सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल, ट्रैफिक डीएसपी खुर्शीद आलम व थानाध्यक्ष ललित विजय ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल का बारिकी से जायजा लिया। सदर डीएसपी-टू ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...