सीवान, मार्च 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली का पर्व इस वर्ष कई मायने में खास रहा। एक तरफ लोग रंग-अबीर उड़ा कर होली मना रहे थे, दूसरी तरफ टीवी व मोबाइल पर अचानक से खबर चलने लगी कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार छोड़ दिल्ली का रूख करने वाले हैं। इस खबर ने होली के रंग को भले ही फींका न किया हो लेकिन सबके कान इस खबर को सुनकर जरूर खड़े हो गए। जितने लोग उतने तरह की बातें। और सबकी अपनी-अपनी राय-शुमारी। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा जाने की इच्छा जताने के बाद जिले की राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में हलचल देखते ही देखते काफी तेज हो गई। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने सीवान जिले में राजनीतिक चर्चा को तेज कर दिया है। लोग उनके लंबे कार्यकाल को याद कर रहे हैं, साथ ही यह भी देखना चाहते हैं कि आने वाले समय में बि...