जहानाबाद, मार्च 5 -- अरवल, निज संवाददाता। होली समाप्त होने पर बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा। बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रही। रोड पर गाड़ी भी बहुत काम चल रहा था। आम लोगों कीआवागमन न के बराबर रहा। जिसको दूसरे जगह जरूरी में जाना था वही लोग घर से निकले और अपने निश्चित स्थान पर गए। इसके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन किए जाने की चर्चा सभी चौक चौराहे एवं चाय दुकानों पर जोर से होता रहा। सभी लोगों के बीच एक ही बात जुबान से निकल रहा था कि आखिर बिहार के अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। किसके सर बिहार के मुख्यमंत्री का ताज चढ़ेगा। इस बात को लेकर सभी लोग एक दूसरे से चर्चा कर रहे थे। कोई कह रहा था की सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे तो कोई कह रहा था कि दिलीप जायसवाल मुख्यमंत्री तो कोई कह रहा था कि नित्यानंद राय मुख्यमंत्री बने...