मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मेडिकल कॉलेज में अलर्ट
पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम तक कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री का शीघ्र ही जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए चिकित्सालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। सीएमएस डॉ. एसके सिंह ने चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.