गया, जून 13 -- खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टेक्नोलॉजी सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व संवेदक को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने हेलीपैड, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, जनसभा स्थल, मुख्य मंच तथा टेंट-पंडाल निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की तैयारियों का एसडीओ ने लिया जायजा मंत्री ने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम को सफ...