रामपुर, जून 28 -- आगामी 30 जून को शाहबाद क्षेत्र के ग्राम तालिकाबाद स्थित चड्डा मिल परिसर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच, बैठक व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अपने पति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता दलीप सिंह लोधी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को भी सुना। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...