फरीदाबाद, अगस्त 27 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 29 अगस्त को प्रस्तावित नूंह दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने 29 अगस्त को सुबह छह से शाम छह बजे तक पूरे जिले को अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया है। इस दौरान जिले की सीमा में ड्रोन समेत किसी भी तरह के मानव रहित हवाई यान के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। उपायुक्त ने धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार निर्धारित अवधि में यूएवी, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, ग्लाइडर, पावर ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा पतंगबाजी, चाइनीज माइक्रो लाइट तथा आतिशबाजी और पटाखों के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। प्रशासन के अनुसार प्रतिबंध निजी व्य...