सीतापुर, मार्च 7 -- महोली, संवाददाता। ब्लाक के समस्त मनरेगा कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास कार्यालय में एडीओ कृषि हरिओम शुक्ला को सौपा। ज्ञापन मे बताया कि मनरेगा कर्मचारियों का जुलाई 2025 से अब तक मानदेय नहीं मिला है और ईपीएफ की देयता भी काफी समय से लंबित है। दीपावली व होली त्यौहार पर भी मानदेय न मिलने से कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने की स्थिति मे रोजगार सेवकों 9 मार्च को उपमुख्यमंत्री से जनता दरबार में मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे। इसके बाद 16 मार्च को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सभी कर्मचारी उपस्थित होकर अपनी बात रखेंगे इसके बाद भी कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्य बहिष्कार किए जाने की बात कही। इस दौरान अजय कुमार शुक्ला, दीपक कुमार, इंदु श्रीवास्तव, मंदाकिनी, मनो...