मुंगेर, अप्रैल 28 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रविवार को मुंगेर दौरे के दौरान सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के जिले में प्रवास के बावजूद सिविल सर्जन का फोन रिसीव न करना संग्रामपुर और बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने इसे प्रशासनिक अक्षमता मानते हुए दोनों अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।​क्या है पूरा मामलाःसिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने तय कार्यक्रम के तहत मुंगेर में थे। प्रोटोकॉल और आवश्यक कार्यों के मद्देनजर उन्होंने बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश कुमार तथा संग्रामपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सितांशु शेखर राय को उनके सरकारी मोबाइ...