हरिद्वार, जुलाई 19 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 21 जुलाई को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, जगजीतपुर में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 जुलाई को जगजीतपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जन-जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आशुतोष शर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और सरकार की जनहितकारी नीतियों से विपक्ष बौखलाया हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्...