अंबेडकर नगर, अप्रैल 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के शहजादपुर स्थित पुरानी सब्जी मंडी को हटाए जाने का मामला अब मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। अकबरपुर के सपा विधायक रामअचल राजभर व मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह ने सीएम को पत्र भेजकर पूर्व की तरह ही सब्जी मंडी में सब्जी बिक्री किए जाने की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग की। अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर ने सीएम को भेजे पत्र में कहा कि वर्ष 26 अगस्त 1976 में शहजादपुर में सब्जी मंडी की स्थापना हुई थी। फुटकर विक्रेता दुकान लगाकर किसी प्रकार से अपना व परिवार का खर्च चलाते हैं। बीते दिनों अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस की मदद से बलपूर्वक सब्जी मंडी हटा दी। इसके बाद इसे ऐसे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया, जहां तक जाने का मार्ग ही नहीं है। इससे लोग वहां सब्जी खरी...